दोस्ती का महत्व: क्यों हमारे दोस्त हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैं**
नमस्ते दोस्तों, आज मैं बात करने वाला हूं कि हमारे दोस्त हमारी जिंदगी में क्यों महत्वपूर्ण हैं। हम सभी बचपन से लेकर अपनी उम्र के अंतिम दिनों तक कई दोस्त बनाते हैं, उनमें से कुछ सच्चे होते हैं और कुछ का नाम भी शायद कुछ समय बाद याद नहीं रहता। हमारी जिंदगी में जितनी जरूरी हमारे माँ-बाप, भाई-बहन, चाचा-चाची हैं, उतनी ही जरूरी हमारे दोस्त भी हैं, इसलिए जिंदगी में सच्चे दोस्त होना जरूरी है। जिंदगी में सच्चे दोस्त 1000 पुस्तकालयों के बराबर ज्ञान दे सकते हैं और आपके दुखी होने पर वो आपको किसी भी अन्य चीज के मुकाबले जल्दी सही कर सकते हैं। हमें हमेशा अपने दोस्तों की ख्याल और उनके लिए अपने मन में सम्मान रखना चाहिए, उनकी छोटी-मोटी गलतियों को माफ कर देना चाहिए जिससे दोस्ती और गहरी हो सके। हम अपने दोस्त के साथ सारे दुख शेयर करते हैं, तो उस दोस्त के दुख भी हमारे होने चाहिए। दोस्ती एक बहुत ही पवित्र बंधन है जो आपके जीवन में है तो जीवन को मजेदार बना देता है। तो हम सभी को सभी को लोगों से दोस्ती करनी चाहिए और कम से कम एक बेस्ट फ्रेंड बनाना चाहिए जो समय आने पर आपके लिए कुछ भी कर सके और आप भी उसके लिए कुछ भी ...